1
नामांकन के समय आधार कार्ड की छाया प्रति तथा दो फोटो देना अनिवार्य होगा।
2
एक माह का किराया हमेशा एडवांस के रूप में जमा रहेगा।
3
हॉस्टल के अन्दर किसी तरह का नशा करना या करके आना सख्त मना है।
4
आप अपने सामान की सुरक्षा (जैसे-मोबाईल, ए.टी.एम. कार्ड, पैसा, साईकिल आदि) स्वयं करें।
5
पटना पुलिस के आदेशानुसार सभी छात्रों को अपना पहचान पत्र, पता एवं अपने माता-पिता की पहचान उपस्थिति कराना अनिवार्य होगा।
6
रूम से निकालते समय रूम का पंखा एवं बल्ब बंद करके जाएँ अन्यथा चालू पाये जाने पर 500/- जुर्माना लगेगा।
7
दिवार पर कांटी ठोकना, पोस्टर साटना सख्त मना है, पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे।
8
ताला की चाबी गुम होने पर कार्यालय में सम्पर्क करें। अपने से तोड़-फोड़ नहीं करें।
9
की पहचान की एक प्रति हॉस्टल कार्यालय में तथा एक प्रति स्थानीय पुलिस स्टेशन में रहती है इसलिए पहचान संबंधी जानकारी सही-सही दें।
10
हॉस्टल परिसर को साफ-सफाई रखने में अपना पूरा सहयोग करें, कूड़ा कचरा डस्टबीन में ही डाले। साथ ही शांति व्यवस्था में सहभागी बनें।
11
हॉस्टल परिसर में किसी भी दोस्त मित्र को लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है, कार्यालय में ही मिलना है।
12
प्रत्येक माह के 10 तारीख तक सभी छात्रों का हॉस्टल-शुल्क निश्चित रूप जमा कर देना है, अन्यथा प्रतिदिन 20 रुपये दंड शुल्क वसूला जाएगा।
13
हॉस्टल छोड़ने की सूचना एक माह पहले आवेदन के माध्यम से हॉस्टल कार्यालय में देना अनिवार्य होगा।
14
निर्धारित शुल्क में किसी तरह की रियायत नहीं दी जायेगी, चाहे हॉस्टल में उपस्थित रहें या नहीं रहें, शुल्क पूरे माह का ही लगेगा।
15
बिना व्यवस्थापक से पूछे रूम चेंज नहीं करना है।
16
हॉस्टल में नामांकन रद्द करने की स्थिति में 15 दिनों का शुल्क देना होगा।
17
हॉस्टल परिसर के अंदर शोर-शराबा का स्तर संगीत प्रणाली की मात्रा कम रखा जाना है।
18
व्यवस्थापक किसी भी छात्र को कभी भी छात्रावास के नियमों के उल्लंघन करने पर निष्कासित करने के लिए स्वतंत्र होगा।
19
रात्रि 10 बजे के पहले हॉस्टल में आ जाना अनिवार्य होगा।
20
कमरे की साफ-सफाई स्वयं छात्रों को करनी होगी।
21
भोजन समय पर कर लें अन्यथा समय समाप्त होने के बाद भोजन रहने पर ही मिलेगा।
22
चिकित्सीय सेवा का चार्ज अलग से देना होगा।
23
हॉस्टल में रहने के दौरान महीने के बीच में हॉस्टल खाली करते है तो दिया हुआ पेमेंट किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जायेगा।
24
हॉस्टल खाली करने के 1 माह पूर्व कार्यालय में लिखित सूचना देना अनिवार्य है अन्यथा दिया हुआ जमानत राशि किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जायेगा।
25
हॉस्टल में किसी भी प्रकार के बदसलूकी करने पर हॉस्टल खाली करने के बाध्य होंगे।
26
हॉस्टल में माता-पिता के अलावे किसी को भी लाते है तो प्रत्येक दिन 400 रुपया देना होगा।